Hath Se Hath Jodo Abhiyan Congress

    Loading

    • महाराष्ट्र महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संध्या सवालाखे ने दी  जानकारी                                                    

    यवतमाल. कांग्रेस पार्टी की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का अहम हिस्सा अब महिला कार्यकर्ता भी हो गई है. महाराष्ट्र महिला कांग्रेस से जुड़ी सभी महिला कार्यकर्ताओं को हाथ में लेकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जालना से शुरू कर दी गई है. इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की असली तस्वीर को आम जनता के समक्ष पेश किया जाएगा. इस आशय की जानकारी  पत्रकार परिषद में  महाराष्ट्र महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संध्या सवालाखे ने दी.                                                     

    पत्रकार परिषद में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संध्या सवालाखे ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला अन्याय  जैसे मुद्दों को लेकर कोई भी आवाज नहीं उठाई जा रही है. इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाने पर आवाज दबाने का काम किया जा रहा है. हाल ही में  केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में जो बजट पेश किया वह बजट उद्योगपतियों के लिए था. इस बजट में आम जनता के लिए कुछ भी नहीं था. आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव  की तैयारियों के मद्देनजर यह आम बजट पेश किया गया.

    हाथ से हाथ जोड़ो  अभियान के संदर्भ में  संध्या सवालाखे ने बताया कि  कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा. आम जनता तक कांग्रेस के  अब तक किए गए कार्य का लेखा-जोखा पहुंचाने का  प्रयास किया जाएगा. महिला कांग्रेस  महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में काम करेगी. पत्रकार परिषद में  यवतमाल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वंदना आवारी, पुष्पा नागपुरे, वैशाली पिसालकर सहित  महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.