लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फ़रवरी को होने वाला है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी पार्टी समेत तमाम पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुलदंशहर पहुंचे। लेकिन प्रचार के दौरान दोनों नेताओं का काफिला आपस में मिल गए। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ हिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के साथ गठबंधन प्रत्याशी के लिए रोड शो कर रहे थे। वहीं प्रियंका गांधी भी उसी विधानसभा में अपनी उम्मीदवार के लिए रोड शो कर रही थी। प्रचार के दौरान इ बाजार में दोनों नेताओं के काफिले मिल गए। दोनों ने एक दूसरे को देखते ही अपना काफिला रोक दिया। इसी के साथ हाथ हिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया।
#WATCH | Bulandshahr | Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and SP chief Akhilesh Yadav-RLD chief Jayant Chaudhary wave at and greet each other after they came face to face during their respective election campaigns for #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/OWV3IlKT0v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 3, 2022
चल रही म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग
प्रचार के दौरान जिस तरह से अखिलेश और प्रियंका ने एक दूसरे का अभिवादन किया है, उसके बाद दोनों नेताओं के बीच म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग होने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस ने अखिलेश के खिलाफ करहल से अपने उम्मीदवार वापस ले लिया। जिसके बाद उन्होंने अखिलेश को अघोषित समर्थन देने की चर्चा प्रदेश में शुरू हो गई है।
गठबंधन की चल रही थी बात
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। इसी के साथ गठबंधन ने यूपी को ये साथ पसंद है ऐसा नारा भी दिया था, लेकिन चुनाव में दोनों दलों की अब तक की करारी हार मिली थी। वहीं इस बार भी दोनों दल के बीच गठबंधन की चर्चा शुरू थी, लेकिन अखिलेश और प्रियंका ने गठबंधन करने से इनकार कर दिया था।