ओडिशा के गंजाम में जमीन धंसने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

    Loading

    ब्रह्मपुर: ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को जमीन धंसने से दो महिला श्रमिकों की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ये श्रमिक दिगापहांदी थाना क्षेत्र के घईगुडा में पुलिया के निर्माण में जुटे थे। उन्होंने कहा कि दरार के बाद सड़क धंस गई, जिससे श्रमिक उसके भीतर दब गए। मृतकों की पहचान फासीगुडा गांव की जमुना नायक (22) और वर्षा नायक (21) के तौर पर हुई।

    उप जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने बताया कि घायलों को ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुदाई मशीन की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाले गए। निर्माण स्थल पर करीब 20 श्रमिक काम कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि जल संसाधन विकास विभाग द्वारा पुलिया बनाने का कार्य चल रहा है।(एजेंसी)