modi-patnaik

Loading

भुवनेश्वर: लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) और ओडिशा विधानसभा चुनाव (OdishaVidhansabha Elections 2024) से पहले राज्य में बीजू जनता दल (बीजद) के साथ संभावित गठबंधन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बुधवार को अपने फैसले की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने पिछले तीन दिन में दिल्ली में कई बैठकों में भाग लिया और इस सिलसिले में चर्चा की।

बीजद अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और अन्य पार्टी नेता राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठकें हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता बीजद के साथ गठजोड़ के खिलाफ हैं जिसने 2008 में कंधमाल में दंगे के बाद 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से नाता तोड़ लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच मार्च को हुई ओडिशा यात्रा के बाद बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। (एजेंसी)