Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल (Photo Credit: Social media)

Loading

नई दिल्ली: आज यानी 13 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejeriwal) ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल आज केजरीवाल ने कहा कि, भारत के लोगों के लिए पैसा नहीं है और मोदी सरकार पाकिस्तान के लोगों को यहां बसाना चाहते हैं। ये उन लोगों पर ही देश का पैसा खर्च करना चाहते हैं। 

इसके साथ ही आज दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, इन देशों में ढाई से तीन करोड़ अल्पसंख्यक हैं। अगर डेढ़ करोड़ भी आ गए तो कहां से रोजगार मिलेगा? ये BJP की वोट बैंक की राजनीति है। जहां जहां बीजेपी का वोट कम है, वहां झुग्गियों को बसाकर भविष्य में यह वोट बैंक बनाएगी।ऐसा लोग कह रहे हैं। 

इसके साथ ही आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ये CAA क्या है? केंद्र की BJP सरकार का कहना है कि अगर तीन देशों – बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक भारतीय नागरिकता लेना चाहते हैं, तो उन्हें दी जाएगी। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को हमारे देश में लाया जाएगा। उन्हें नौकरियां दी जाएंगी और उनके लिए घर बनाए जाएंगे। भाजपा हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती लेकिन वे पाकिस्तान के बच्चों को जरुर नौकरी देना चाहते हैं।” 

उन्होंने आगे कहा कि, यहां हमारे कई लोग बेघर हैं लेकिन BJP पाकिस्तान से आए लोगों को यहां बसाना चाहती है। वे हमारी रोजगार उनके बच्चों को देना चाहते हैं। वे पाकिस्तानियों को अब हमारे घरों में बसाना चाहते हैं। भारत सरकार का जो पैसा हमारे परिवारों और देश के विकास के लिए इस्तेमाल होना चाहिए वह पाकिस्तानियों को भारत में बसाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।”

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, आज करीब 11 लाख बिजनेसमैन देश छोड़कर जा चुके हैं। अगर आपको लाना है तो उनको वापस लाओ। हरियाणा सरकार रोजगार के लिए इजराइल जाने को कहती है। 

उन्होंने आगे कहा कि, देश में BJP इकलौती पार्टी है जो गरीब देश के लोगों को अपने देश में बसा रही है। CAA के जरिए मोदी सरकार यही कह रही है कि पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक अगर भारत की नागरिकता लेना चाहे तो ले सकते हैं, उन लोगों को यहां बसाया जाएगा। लेकिन यहां हमारे युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं, महंगाई है और मोदी सरकार यहां CAA की बात कर रही है।