A clash broke out between two groups in Sasaram bihar after the Ram Navami procession

Loading

पटना: रामनवमी के दिन महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कई इलाकों में हिंसा की खबर है। इस बीच, आज यानी शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है। यहां पहले पत्थर बाजी और फिर गोलीबारी भी हुई। हिंसा के दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोली लगने की भी सूचना है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।   

मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा ग्रस्त इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने जिले के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। जिला प्रशासन और पुलिस हालात को काबू करने के प्रयास में लगी हुई है। 

खबरों के मुताबिक, पहले दो पक्षों के विवाद हुआ। जिसके बाद यह विवाद बढ़कर दोनों गुटों में पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, एक झोपड़ी में आएग लगने की भी खबर है। जिसके बाद इलाके में तनाव का स्थिति बनी हुई है। हिंसा भड़कने के बाद जिले के कादिरगंज मुबारकगंज चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानों को बदन कर दिया गया हैं। 

एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों गुटों में तनाव है और पथराव भी हुआ। कुछ घरों में आग लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी बताया  सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है।