Bihar Car Accident
बिहार में कार हादसा (डिजाइन फोटो)

Loading

बिहार: बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल सीमेंट ले जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार कार (Bihar Car Accident) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।इसमें कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बिहार के खगड़िया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर सोमवार 18 मार्च के तड़के हुई।

होश उड़ा देने वाले इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं बल्कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे में मृतकों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उनकी पहचान करने का काम जारी है। जल्द ही मृतकों की पहचान हो जाएगी। 

इस घटना के बाद इलाके में काफी हड़कंप मच गया। इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह कार से घर लौट रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हुआ है। 

इसी बीच जब कार पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही देर में कार सीमेंट लदे ट्रैक्टर में पीछे से जा घुसी और इसमें सात लोगों की मौत हो गई। 

हादसा इतना भीषण था कि कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें कुछ घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं और पुलिस शवों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।