File Pic
File Pic

    Loading

    -ओमप्रकाश मिश्र

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची (Jharkhand Public Service Commission Ranchi) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2021 (Competitive Exam-2021) दिनांक 28, 29  और 30 जनवरी 2022 को आयोजित की गई है। प्रथम पाली में परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 01:00 बजे अपराह्न और द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 अपराह्न तक विभिन्न नौ परीक्षा केंद्रों (Exam Centers) में आयोजित की जाएगी।

    इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा (Exam) के आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। जो निम्न है :-

    • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान एवं शवयात्रा को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना।
    • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
    • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना।
    • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना।
    • किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना।
    • परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 28-30 जनवरी 2022 तक प्रत्येक दिन प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।