Deadly attack on journalist Baijnath Mahto with the intention of killing

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. रांची (Ranchi) सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती (Basti) में शनिवार (Saturday) देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार (Senior Journalist) कैमरा पर्सन (Camera Person) बैजनाथ महतो (Baijnath Mehto) पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों (Attackers) ने बुरी तरह पिटाई (Badly Beatenup) कर मरा हुआ समझकर नाली किनारे महतो को छोड़कर भाग निकले। पुलिस पीसीआर (Police PCR)की गाड़ी ने मरणासन्न अवस्था में बैजनाथ महतो को सुबह 3:00 बजे के लगभग रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया।

    रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में भर्ती पत्रकार बैजनाथ महतो की हालत अत्यंत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक बैजनाथ महतो को होश नहीं आया था। सदर थाना पुलिस के अनुसार सिर और गर्दन में घातक हथियार से दर्जनों वार किए गए हैं। इधर इस घटना की जानकारी के बाद नेताओं और पत्रकारों के दबाव के बाद रिम्स अस्पताल के डॉक्टर चिकित्सा सुविधा में लगे हुए हैं।

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रबंधन को बेहतर चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। रांची प्रेस क्लब के साथ पत्रकारों ने रिम्स अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर और नर्स से बैजनाथ महतो की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस घटना के बाद से शहर में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची प्रेस क्लब और पत्रकारों में भारी आक्रोश है।