Dr. Manik Saha will be the new Chief Minister of Tripura, the decision taken in the meeting of the Legislature Party

    Loading

    अगरतला: त्रिपुरा (Tripura) ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। डॉ. माणिक साहा (Dr. Manik Saha) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को बिप्लब देव (Biplav Dev) के इस्तीफा देने के बाद साहा को राज्य का अगला मुखिया चुना गया है। पेशे से दांतो के डॉक्टरों रहे साहा भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) के बड़े नेताओं में शामिल किया जाता है। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले महीने वह राज्यसभा का चुनाव जीतकर ऊपरी सदन के सदस्य बने हैं।

    साहा के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “श्री माणिक साहा जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा।”

    दोपहर को तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौपा। वहीं बाहर निकलने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “राज्य में भाजपा का आधार मजबूत करने के लिए मुझे विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। मुझे आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री की स्थिति में रहने के बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता (पार्टी कार्यकर्ता) के रूप में काम करना चाहिए।”

    बिप्लब देव को फिर प्रदेश अध्यक्ष की कमान 

    डॉ.माणिक को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद बिप्लब देव को फिर से राज्य का भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन में अच्छी पकड़ को देखते हुए केंद्रीय आलाकमान उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दे सकता है। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भी देव प्रदेश अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी।