बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु के अनेकल तहसील में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां क्व अट्टीबेले इलाके में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में भीषण विस्फोट हुआ। इस धमाके में करीब 12 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर 20 लोग मौजूद थे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
खबरों की मानें तो, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बालाजी क्रैकर्स की फैक्ट्री में छोटी सी चिंगारी से आग लग गई। जिससे बड़ा विस्फोट हुआ। घटना के वक्त वहां पर 20 कर्मचारी थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
VIDEO | Fire breaks out at a firecracker shop in Attibele, Karnataka; several fire tenders are at the spot. More details are awaited. pic.twitter.com/goxkrVBN6D
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2023
पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। उसने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि एक पटाखे की दुकान में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चल पाया है।