एन बीरेन सिंह चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, जल्द लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Loading

    इंफाल: एन बीरेन सिंह को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। दिल्ली से पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में बीरेन के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभी ने अपना समर्थन दिया। इसके बाद राज्य में सरकार बनाने का रास्ता साफ़ हो गया है। सिंह जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल के नेता चुने जाने पर ने बिरेन सिंह को बधाई दी। 

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा, “यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी क्योंकि केंद्र आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।”

    ज्ञात हो कि, 2022 के हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्व बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटी है। पार्टी ने 60 सीटों मेसे 32 पर कब्ज़ा किया है। इसी के पार्टी ने पहली बार राज्य में बहुमत की सरकार बनाएगी। 2017 में बीजेपी को 21 सीट मिली थी, जिसके बाद एनपीपी सहित गठबंधन साथियों के साथ मिलकर एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।