padma-bhushan-awardee-artist-laxman-pai-passes-away-at-95

साल 1926 में जन्में लक्ष्मण पाई (Laxman Pai) को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया था।

    Loading

    पणजी. जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई (Laxman Pai) का रविवार को गोवा में उनके घर पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। चित्रकार के करीबी सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मण पाई ने डोना पाउला में अपने घर पर अंतिम सांस ली।

    साल 1926 में जन्में लक्ष्मण पाई (Laxman Pai) को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया था। जिनमें पद्म भूषण, पद्मश्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं।

    चित्रकार लक्ष्मण पाई (Laxman Pai) के निधन की खबर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने  दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘गोवा के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण श्री लक्ष्मण पाई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ऊँ शांति।’

    इसके अलावा गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने भी लक्ष्मण पाई (Laxman Pai) की मौत पर दुख जताया हैं। कामत ने कहा कि, लक्ष्मण पाई अपनी अंतिम सांस तक अपनी पेटिंग पर काम कर रहे थे।