mann
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भ्रष्टाचार को लेकर पंजाब की आप सरकार (AAP Govt) एक्शन मोड़ में है। बताना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को पद से हटा दिया है। 

    ज्ञात हो कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्वास्थ मंत्री विजय सिंगला ने ठेके देते हुए एक फीसदी कमीशन मांगा था। सिंगला के खिलाफ सबूत मिलने के बाद भगवंत मान ने उन्हें पद से हटा दिया है। एक्शन लेते हुए सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे कहा था कि मैं एक पैसे की रिश्तखोरी, बेईमानी बर्दाश्त नहीं करूं और मैंने उन्हें वचन दिया था ऐसा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम आंदोलन से निकले हुए लोग हैं, और वह आंदोलन भ्रष्टाचार के विरुद्ध था। 

    गौर हो कि इस पूरे प्रकरण में सीएम भगवंत मान ने सिंगला के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने के लिए कहा है। लगभग 10 साल पहले विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों के अंतर से पटखनी दी थी।