Rare species found in Siladon village

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) से 33 किलोमीटर दूर खुटी जिला अंतर्गत सिलादोंन गांव (Siladon Village) में बीती रात एक विशालकाय दुर्लभ जीव मिला है। जिसे देखने के बाद पुरे गांव में डायनासोर का बच्चा मिलने की खबर फैल गयी। इस खबर से जहां एक ओर लोगों में अफरा-तफरी मच गयी, वहीँ इस दुर्लभ जीव को पकड़ने और उसे एक झलक देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गयी।

    दुर्लभ जीव देखने में डायनासोर प्रजाति का लग रहा है। बीती रात गांव के कुछ युवकों ने इसे देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गयी। किसी को इससे नुकसान न पहुंचे इसलिए ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले बड़े जाल और डंडों के सहारे इस दुर्लभ जीव को पकड़ने में कामयाब हुए। 

    एक बड़े पिंजड़े में बंद कर दिया

    पकड़ने के बाद इसे एक बड़े पिंजड़े में बंद कर दिया गया। पकड़े गए इस जीव की लम्बाई लगभग 12 से 15 फिट है। कुछ जानकर लोगों ने कयास लगाते इसे गिरगिट प्रजाति का जीव बता रहे हैं, जबकि अधिकांश लोगों ने डायनासोर की वापसी की खबर गांव में फैला दी। आज सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सुचना दी। वन विभाग के अधिकारीयों ने इस अपने कब्जे में ले लिया है।