Tripura Assembly Elections 2023
FILE PHOTO

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम वाली एक और सूची जारी कर दी है। अपनी इस सूची में 45 नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष और मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट दिया है। इसी के साथ शिवपुर से योगी सरक़ार में मंत्री अनिल राजभर को फिर से मौका दिया है।

    तीन विधायकों के कटे टिकट 

    भाजपा द्वारा जारी की गई इस सूची में तीन मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। वाराणसी जिले की अजगरा से वर्तमान विधायक की जगह त्रिभुवन राम को मैदान में उतारा है। वहीं बलिया के बैरिया से सुरेंद्र सिंह की जगह आनंद शुक्ल को मैदान में उतारा गया। वहीं टिकट कटने से नाराज सिंह ने निर्दलीय उतरे का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ अमेठी से गरिमा सिंह की जगह उनके पति पूर्व सांसद संजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। 

    पडरौना से मनीष जायसवाल को टिकट 

    राज्य में एक एक चर्चा में आई पडरौना सीट से भाजपा ने मनीष जायसवाल को टिकट दिया है। अभी तक चर्चा चल रही थी कि, पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वाले आरपीएन सिंह की पत्नी को यहां से उम्मीदवार बना सकती है। 

    जाने किसे कहा से मिला टिकट: