
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आम बजट 2023-24 को लोककल्याण कारी बताते हुए इसकी काफी सराहना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हर वर्ग की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाले केंद्रीय बजट (Union Budget) का स्वागत किया। साथ ही सर्वसमाज के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट निःसंदेह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
केंद्रीय बजट 2023-24 पर अपने विचार व्यक्त करते #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/ZR9dL0p3I7
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 1, 2023
130 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य
आज प्रस्तुत हुए आम बजट 2023-24 में 'नए भारत' की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है।#AmritKaalBudget
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 1, 2023
आम बजट 2023-24 में ‘नए भारत’ की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है और 130 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं।