Image-Twitter
Image-Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: बलात्कार के ऐसे कई मामले आपने देखे होंगे, जहां हवसी दरिंदे युवती, महिलाओं को अपना शिकार बनाते है, लेकिन आज हम आपके लिए इसी से जुड़ी एक ऐसी खबर लाएं है जो थोड़ी अलग है। जी हां नारी अस्तित्व को लेकर अगर कुछ भी गलत होता है और वह महिला इसके विरोध में आवाज उठाती है, तो वह आदिशक्ति का रूप कहलाती है, कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ, जहा एक लड़की ने ऐसा साहस दिखाया जिसे देख हर लड़की को अपने लिए लड़ने की हिम्मत मिलेगी। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा… 

    मुंह से अलग किया होंठ 

    दरअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लड़की की इज्जत पर हाथ डालना एक युवक को भारी पड़ गया। जी हां रेप की कोशिश कर रहे दरिंदे का होंठ लड़की ने अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिले के दौराला थाना इलाके स्थित अझोंता के जंगल में शनिवार दोपहर एक लड़की खेत में काम कर रही थी। ऐसे में जो हुआ उसे देख हर कोई दंग है। 

    ऐसे सिखाया दरिंदे को सबक 

    जी हां उस लड़की को अकेली देख वहां से गुजर रहे युवक ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और इतना ही नहीं बल्कि हद तो तब हो गई जब युवक ने लड़की का जबरन Kiss करने की कोशिश की, जिस पर बहादुर लड़की ने साहस दिखाते हुए युवक का एक होंठ अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया और आरोपी से भिड़ गई। ऐसे में होंठ कटने से युवक लहूलुहान हो गया और दर्द से चिल्लाने लगा। 

    आरोपी पुलिस के हवाले 

    ऐसे में घटना स्थल पर लड़की भी चिल्लाई और वहां आसपास के लोग आ गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बता दें कि उसके होंठ का टुकड़ा भी वहीं पड़ा था। पुलिस ने उसे पैकेट में सील किया और आरोपी की नजदीकी अस्पताल में भेज दिया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहित सैनी के तौर पर हुई है। 

    क्या है घटना? 

    बता दें की यह दरिंदा युवक थाना इंचौली के लावड़ क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दौराला थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि लड़की अपने खेत में काम कर रही थी। वहां सुनसान जगह थी।  युवक उधर से पैदल निकल रहा था और उसने जाकर लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवक ने लड़की को Kiss करने की कोशिश की।  पलटवार में लड़की ने अपने दांतों से उसके होंठ को काट डाला। इसमें पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक का इलाज कराया जा रहा है। 

     

    लड़की ने शिकायत में लिखा… 

    ऐसे में इस खौफनाक घटना के बारे में लड़की ने पुलिस को दी गई शिकायत की है और इस शिकायत में लिखा है, ”4 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे मैं अपने खेत में काम कर रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक मेरे पास आया और उसने बुरी नीयत से मुझे पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद मुझे उसी जगह खेत में गिरा लिया और मेरे कपड़े फाड़ने लगा और मेरे ऊपर बैठकर कर होठों का चुम्बन लेने की कोशिश करने लगा, तो मैंने अपना बचाव करते हुए उसका होंठ अपने दांतों से काट लिया। फिर युवक ने मेरा मुंह दबा लिया और कहने लगा शोर मत मचा, नहीं तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। मेरे साथ हाथपाई करने लगा। तभी मैं जोर-जोर से चिल्लाई तो आसपास खेतों में काम करने वाले आ गए, जिनकी मदद से मैंने इसको मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी का नाम मोहित सैनी पुत्र मूलचन्द सैनी है, जो मोहल्ला अंदावली रोड सैनी नगर, मेरठ का रहने वाला है। मैं पड़ोसी खेत वालों की मदद से मोहित सैनी को थाना दौराला लेकर आई हूं। मेरी रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।”

    SSP मेरठ रोहित सिंह ने कहा… 

    इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मेरठ रोहित सिंह ने बताया, ”एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। बचाव में युवती ने युवक के होंठ को काट डाला। आरोपी को मेडिकल करवाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के भी मेडिकल परीक्षण और बयान कराए जा रहे हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’ फ़िलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है, आखिर फिर वही सवाल उठता है कि कब तक महिलों को इन दरिंदों का सामना करना पड़ेगा।