JAYANT
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह कि बड़ी खबर के अनुसार, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chowdhury) आज यानी 27 अप्रैल को सपा (SP) के संयुक्त राज्यसभा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करेंगे। इस बाबत महत्वपूर्ण जानकारी RLD के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने दी है। 

    हालाँकि अभी तक तो कहा जा रहा था कि जयंत चौधरी को शायद उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा लेकिन अब सब पूरी तरह से साफ हो गया है। जयंत चौधरी रालोद के राज्यसभा सदस्य के तौर पर रहेंगे।

    पता हो कि, देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते और अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी की अगुवाई वाली आरएलडी ने यूपी चुनाव 2022 में अखिलेश यादव की सपा के साथ गठबंधन किया था।

    यह भी पता हो कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा में कुल 403 विधायक हैं, जिनमें से फिलहाल 2 सीटें रिक्त हैं। इस हिसाब से 401 विधायक मौजूदा समय में हैं। वहीं फिलहाल एक सीट के लिए 36 विधायकों के वोट की जरूरत है। उधर BJP गठबंधन के पास 273 विधायक हैं, इसलिए उसे सात सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होनी है।

    साथ ही सपा के पास 125 विधायक हैं, वह भी आसानी से तीन सीट जीत जाएगी। हालांकि अभी एक सीट के लिए BJP और सपा में घमासान ग़दर मचना लगभग तय है।