Dimple Yadav
File Pic

    Loading

    लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी।   बता दें कि डिंपल यादव के नमूने की जांच एक निजी लैब में की गई थी।

    सपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। मैं पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने यह भी लिखा कि, ‘हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं।’

    उल्लेखनीय है कि दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव भी पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि, कुछ एहतियात बरतने के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है।

    उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 01 लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में की जाँच की गए थी। जिसमें कुल 21 लोग कोरोना  से संक्रमित हुए है। वहीं छी खबर यह है कि 14 लोग कोरोना मुक्त भी हुए। राज्य में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।