(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे तो दिल दहला देने वाले हमने अब तक बहुत मामले सुने है, लेकिन आज हम जिस घटना के बारे में बताने जा रहे है वह बेहद खौफनाक है। जी हां यह हैरान कर देने वाली घटना हाल ही में सामने आई है, जो हर किसी के होश उड़ा रही है। बता दें की बीते शनिवार को एक महिला हाथ में कटी छोटी उंगली लेकर थाने पहुंची। ऐसा खौफनाक नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई। 

    महिला को देख पुलिस भी दंग 

    लेकिन जब इस महिला ने इस कटी हुई उंगली के पीछे की घटना पुलिस को बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। ऐसे में अब महिला के इस हिम्मत की दाद देते हुए पुलिस ने इस महिला की तारीफ की है। ऐसे में अब पुलिस ने महिला ने दी हुई शिकायत दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा

    जानें क्या है पूरी घटना 

    मिली जानकारी के मुताबिक, यह डरा देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की है। महिला द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार महिला बाजार से सब्जी खरीद कर गांव लौट रही थी। महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की नियत से महिला पर हमला कर दिया। इसी दौरान संबंधित महिला और आरोपित के बीच झड़प हो गई। आरोपी ने महिला का मुंह दबाया तो वह चिल्ला भी नहीं पाई। लेकिन ऐसे में भी महिला ने हार नहीं मानी। इस घटना के बाद महिला ने आरोपी की छोटी उंगली काट दी।

    चोर को किया चारों खाने चित 

    ऐसे में छोटी अंगुली कट जाने से आरोपी घायल हो गया। इसका फायदा उठाकर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को मौके पर आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी जख्मी हो गए। उसके बाद हाथ में कटी छोटी उंगली के साथ महिला घायल अवस्था में थाने में पेश हुई। पुलिस ने जब महिला की आपबीती सुनी तो वे भी सन्न रह गए। उन्होंने इस महिला के साहस की सराहना की है। फ़िलहाल इस महिला के साहस की तारीफ पुलिस कर रही है।