Heavy Rain
File Photo: ANI

    Loading

    अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में सरयू नदी (Saryu river) का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा है।  आस-पास के इलाकों में पानी भर गया है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यहाँ का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जल आयोग (Water Commission) का कहना है कि अभी सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। अगर ऐसे ही रहा तो 2009 का रिकार्ड टूट सकता है। 

    पिछले कुछ दिनों से लगातार उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बरेली में किशानों का बुरा हाल है। अयोध्या में सरयू नदी उफान पर हैं यहां के जिला प्रसाशन ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ घंटों में नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है नदी किनारे बसे लोगों को सचेत कर दिया गया है। वहीं निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। वहीं  गोरखपुर में बारिश की वजह से राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है जिससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    अयोध्या के केंद्रीय जल आयोग जूनियर इंजीनियर अमन चौधरी ने बताया कि अभी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जिस तरह से जलस्तर बढ़ रहा है। उससे यही उम्मीद जताई जा रही है कि 2009 का रिकॉर्ड टूट सकता है। 24 घंटे सभी अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। सभी को सूचना दी जा रही है।  वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव देखा गया। शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।