yogi
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली/लखनऊ. वैसे तो आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) देश का सबसे बड़ा राज्य है और इस राज्य को संभालने वाले मुखिया फिर से मुख्यमंत्री बने  योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हैं, जिनकी अब सिर्फ देश में ही नहीं अपितु बल्कि दुनिया भर में चर्चा है। तो दोस्तों आज इन्ही योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन (Yogi Adityanath Birthday) है। हालांकि, उनके जन्मदिन की बड़ी खास बात यह है कि वह खुद ही इसे कभी नहीं मनाते, बल्कि उनके प्रशंसक और समर्थक ही धूम-धाम से उनका हर बर्थडे सेलीब्रेट करते हैं। आइये इस खास दिन में जानें योगी आदित्यनाथ के सफ़र के बारे में ब। 

    UP के CM योगी आदित्यनाथ किसी समय में उत्तराखंड के निवासी अजय सिंह बिष्ट हुआ करते थे। इनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था।  पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे और माता श्रीमती सावित्री देवी गृहिणी। हालांकि इनके गोरखपुर में आने से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर बेहद संघर्षमय रहा है।

    गौरतलब है कि साल 1994 में हुई दीक्षा के बाद वह योगी आदित्यनाथ बन गए थे। वे हिंदू युवा वाहिनी संगठन के संस्थापक भी हैं, जो कि हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है। पढाई कि बात कि जाए तो योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित से BSC की है। 

    आपको ये भी बता दें कि महंत योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर रहे ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के शिष्य हैं। 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे और हर बार उनकी जीत का आंकड़ा बढ़ता ही रहा है। वहीं 1998 में पहली बार जब 12वीं लोकसभा (1998-99) के लिए योगी आदित्यनाथ चुने गए तो सबसे कम 26 साल की उम्र के सांसद थे।

    वहीं साल 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वैसे तो योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। इसे बाद उन्होंने साल 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।