Akhilesh Yadav and Shivpal yadav
Photo Credits-File

    Loading

    लखनऊ: राष्ट्रपति चुनाव में केवल दो दिनों का समय बचा हुआ है। उसके पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिख कर राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन देने को लेकर हमला बोला है। शिवपाल ने लिखे पत्र में सवाल पूछा है कि, जिस व्यक्ति ने नेताजी को आईएसआई का एजेंट बताया था उसे समर्थन कैसे दे सकते हैं?

    राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों ने पूर्व भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिसको अखिलेश ने भी अपना समर्थन दिया है। अखिलेश यशवंत के नामांकन के दौरान भी मौजूद थे। शिवपाल ने लिखे होने पत्र में सपा सुप्रीमो से लिए निर्णय पर फिर से सोचने की मांग की है।