Yogi Adityanath, Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak

    Loading

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भाजपा (BJP) ने अपनी सरकार बना ली है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि, केशव प्रसाद मौर्य (Dy CM Keshav Prasad Maurya) और बृजेश पाठक (Dy CM Brajesh Pathak) ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसी के साथ 50 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। योगी कैबिनेट में 18 कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister), 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (Minister of State – Independent Charge) और 20 राज्यमंत्री (Minister of State) बनाए गए हैं।

    PM नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल

    शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ (Lucknow) स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) आयोजित किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister  Rajnath Singh), केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री (CMs) और BJP नेताओं ने भाग लिया।

    18 कैबिनेट मंत्री

    1. केशव प्रसाद मौर्य : उप मुख्यमंत्री
    2. बृजेश पाठक : उप मुख्यमंत्री
    3. सूर्य प्रताप शाही : मंत्री
    4. सुरेश कुमार खन्ना : मंत्री
    5. स्वतंत्र देव सिंह : मंत्री
    6. बेबी रानी मौर्य : मंत्री
    7. लक्ष्मी नारायण चौधरी : मंत्री
    8. जयवीर सिंह : मंत्री
    9. धर्मपाल सिंह : मंत्री
    10. नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ : मंत्री
    11. भूपेंद्र सिंह चौधरी : मंत्री
    12. अनिल राजभर : मंत्री
    13. जितिन प्रसाद : मंत्री
    14. राकेश सचान : मंत्री
    15. अरविंद कुमार शर्मा : मंत्री
    16. योगेंद्र उपाध्याय : मंत्री
    17. आशीष पटेल : मंत्री
    18. संजय निषाद : मंत्री

    14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

    1. नितिन अग्रवाल : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    2. कपिल देव अग्रवाल : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    3. रवींद्र जायसवाल : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    4. संदीप सिंह : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    5. गुलाब देवी : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    6. गिरीश चंद्र यादव : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    7. धर्मवीर प्रजापति : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    8. असीम अरुण : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    9. जेपीएस राठौर : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    10. दयाशंकर सिंह : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    11. नरेंद्र कश्यप : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    12. दिनेश प्रताप सिंह : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    13. अरुण कुमार सक्सेना : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    14. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

    20 राज्यमंत्री

    1. मयंकेश्वर सिंह : राज्यमंत्री
    2. दिनेश खटीक : राज्यमंत्री
    3. संजीव गोंड : राज्यमंत्री
    4. बलदेव सिंह ओलख : राज्यमंत्री
    5. अजीत पाल : राज्यमंत्री
    6. जसवंत सैनी : राज्यमंत्री
    7. रामकेश निषाद : राज्यमंत्री
    8. मनोहर लाल मन्नू कोरी : राज्यमंत्री
    9. संजय गंगवार : राज्यमंत्री
    10. बृजेश सिंह : राज्यमंत्री
    11. के पी मलिक : राज्यमंत्री
    12. सुरेश राही : राज्यमंत्री
    13. सोमेंद्र तोमर : राज्यमंत्री
    14. अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ : राज्यमंत्री
    15. प्रतिभा शुक्ला : राज्यमंत्री
    16. राकेश राठौर गुरू : राज्यमंत्री
    17. रजनी तिवारी : राज्यमंत्री
    18. सतीश शर्मा : राज्यमंत्री
    19. दानिश आजाद अंसारी : राज्यमंत्री
    20. विजय लक्ष्मी गौतम : राज्यमंत्री