CM YOGI

    Loading

    लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में 25 सीटों पर जनसभा और रोड शो किया था। इनमें से 12 पर विपक्षी दलों का कब्जा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यहां के मतदाताओं से साथ मांगा तो गुजरात (Gujarat) ने बाबा की बातों को शिरोधार्य कर 8 सीटों पर कमल खिलाया। 

    वहीं, 3 सीटों (गोधरा, वीरमगाम और वारछा रोड) पर उत्तर प्रदेश के मुखिया ने रोड शो किया था। यहां उमड़ी भीड़ ने बाबा के विश्वास को वोट में बदलकर तीनों सीट भाजपा की झोली में डाल दी।

    10 पर था कांग्रेस का कब्जा

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 10 पर कांग्रेस, 1 पर निर्दल और 1 पर भारतीय ट्राइबल पार्टी का कब्जा था। इनमें से 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीतकर विपक्ष की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। यूपी के सीएम के आह्वान को पीएम के गृह राज्य की जनता ने माथे पर लगा लिया। भारतीय ट्राइबल पार्टी के कब्जे वाली झागडिया सीट पर बीजेपी के रितेश भाई बसावा ने 23,500 वोट से जीत दर्ज की। 

    वीरमगाम ने भी गूंजा जय श्रीराम

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन सीटों पर रोड शो किया था। तीनों पर बीजेपी का कमल खिला। कांग्रेस के कब्जे वाली वीरमगाम की जनता ने योगी को पहले जय श्रीराम कहकर अभिवादन किया, फिर उनकी अपील को वोट में भी बदला, जिससे हार्दिक पटेल यहां 51,707 वोट से जीतने में सफल रहे। वहीं, वारछा रोड से बीजेपी के किशोर कुमार 16,834 और गोधरा से सी.के. राउल ने 35,198 वोट से फिर कमल खिलाया।

    योगी आदित्यनाथ के प्रचार वाली सीटों पर जीती भाजपा

    सीट   विजेता बीजेपी प्रत्याशी   वोट
    चौर्यासी   संदीप भाई देसाई  186418 वोट
    दभोई      शैलेश भाई  20476 वोट
    धांधुका    कालू भाई डाभी  34326 वोट (पहले कांग्रेस)
    धरांगधरा    प्रकाश भाई वरमोरा   32973 वोट (पहले कांग्रेस)
    द्वारका   पबूभा मानेक   5327 वोट
    झांगडिया  रितेश भाई बसावा   23500 वोट (पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी)
    महमेदाबाद    अर्जुन सिंह  45604 वोट
    रापर        वीरेंद्र सिंह जडेजा   577 वोट (पहले कांग्रेस) 
    सँखेड़ा      अभि सिंह ताडवी   30674 वोट
    साँवरकुण्डला   महेश भाई   3492 वोट (पहले कांग्रेस) 
    उमरेठ  गोविंद सिंह परमार  26717 वोट
    वारछा रोड   किशोर कुमार  16834 वोट
    वीरमगाम    हार्दिक पटेल   51707  वोट (पहले कांग्रेस)
    वांकानेर   जितेंद्र कांतिलाल सोमानी  19955 वोट (पहले कांग्रेस)
     महिधा   संजय सिंह   25689 वोट (पहले कांग्रेस)
     गोधरा   सी.के. राउल   35198 वोट
     धोलका   किरीट सिंह डाभी 13405 वोट