PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: आज के समय में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (Electronic Gadgets) आ रहे हैं। जो हमारे काम को और भी ज़्यादा आसान बनाने का काम कर रहे हैं। वर्तमान में सबसे ज़्यादा ज़रूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्मार्टफोन (Smartphone) है। जिसकी मदद से लोग दूर होकर भी खुद को एक दूसरे के करीब समझते हैं। ऐसे में अगर हम आपको ये कहें कि, अब आप ‘चश्मे’ से स्मार्टफोन को ऑपरेट कर पाएंगे, तो क्या आप विश्वास करेंगे? 

    जी हाँ, अब टेक बाजार में एक ऐसा चश्मा भी आ गया है, जो आपके स्मार्टफोन में भी काम कर सकेगा। यह लेटेस्ट ‘स्मार्ट ग्लासेस’ (Smart Glasses) कम कीमत में कमाल के फीचर्स से लैस हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

    अनोखे Smart Glasses की कीमत 

    यह स्मार्ट ग्लासेस इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी नॉइज (Noise) के हैं। कंपनी के इस डिवाइस का नाम Noise i1 स्मार्ट ग्लासेस है। यह डिवाइस कई शानदार फीचर्स से लैस है। यह नॉइज (Noise) का पहला स्मार्ट आईवेयर है और ये एक लिमिटेड एडिशन डिवाइस है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है और इसे आप नॉइज की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

    मेड इन इंडिया है चश्मा 

    Noise i1 Smart Glasses को भारत में ही बनाया (Made in India) गया है। इसमें मोशन एस्टिमेशन, मोशन कम्पन्सेशन और मैग्नेटिक चार्जिंग जैसे कई शानदार फीचर्स मौजूद हैं। इसमें दिए गए मल्टी-फंक्शनल टच कंट्रोल्स से आप आसानी से कॉल्स रीसीव कर सकते हैं, साथ ही म्यूजिक कंट्रोल भी कर सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। 

    इस खासियत से है लैस 

    Noise i1 Smart Glasses ब्लूटूथ वर्जन 5.1 पर काम करता है। इस स्मार्ट चश्मे में ब्लू लाइट फिल्टरिंग ट्रांसपेरेंट लेन्स हैं, जो आंखों पर जोर नहीं पड़ने देंगे। यह खतरनाक यूवी रेज से भी बचाकर रखेंगे। ये ग्लासेस वॉटर और स्प्लैश रेजिस्टेंट भी हैं। Noise i1 Smart Glasses को एक बार चार्ज करने पर नौ घंटों तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। ये डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह 15 मिनट की चार्जिंग पर 120 मिनट का म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करता है।