file pic
file pic

    Loading

    नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple Event 2022) का पीक परफॉर्मेंस इवेंट आज यानी 8 मार्च को लाइव होगा। Apple का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। साथ ही इस इवेंट में Apple अपना नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone SE 3 को भी 5G कनेक्टिविटी  (Affordable 5G Smartphone) के साथ लॉन्च कर सकता है। 

    कहां देख पाएंगे एपल इवेंट

    ऐपल का पीक परफॉर्मेंस इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को यूज़र्स चाहें तो कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर देख सकते हैं। साथ ही इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म apple।com और Apple TV app पर देख सकेंगे।

    क्या होगा ख़ास 

    Apple Spring 2022 इवेंट में अफोर्डेबल iPhone SE 3 के अलावा कंपनी अपने दूसरे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में कंपनी iPad Air, iPhone SE 3 और iPhone 13 का नया कलर वैरिएंट पेश कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 13 के ग्रीन कलर ऑप्शन को लॉन्च किया जा सकता है। 

    iPhone SE 3 की बात करें तो कंपनी ने आईफोन 8 का इस्तेमाल करके उसमें लेटेस्ट चिपसेट दिया है। यही फॉर्मूला कंपनी इस बार भी लागू कर सकती है। साथ ही इस आईफोन में कंपनी 5जी का सपोर्ट दे सकती है। फ़िलहाल इस समय रेडमी, सैमसंग और वीवो जैसे स्मार्टफोन भारत समेत दुनियाभर में सस्ते 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं वनप्लस ने भी ऐलान कर दिया है कि वह अब 5जी सपोर्ट वाले ही स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, ऐसे में अब एप्पल भी 5G सपोर्ट वाले फोन पेश करने की तैयारी में है।

    इसके अलावा इस इवेंट में Mac के नए अवतार Mac Studio को भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसे YouTuber Luke Miani ने रिपोर्ट किया था। Bloomberg के Mark Gurman ने भी रिपोर्ट किया है कि एपल के Spring इवेंट में Mac Studio को भी कंपनी लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसमें नए एक्सटर्नल डिस्प्ले को भी Studio Display के नाम से पेश कर सकती है। 

    वहीं नए iPhone Cases को भी एपल अपने इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। ट्विटर पर पिछले महीने iPhone के नए केस कलर का लाइनअप दिखाया गया था। जिसमें ब्लू, ऑरेंज और दूसरे कलर नज़र आ रहे थे। Apple कुछ समय से iOS 15.4, iPadOS 15.4 और macOS Monterey 12.3 को भी टेस्ट कर रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में कंपनी इसे भी अनाउंस करेगी।