रंग-बिरंगी तितलियों को देखना है पसंद तो ज़रूर करें इन पार्कों की सैर

Loading

रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना मानों आँखों को राहत देने जैसा है। इन्हें देख किसी का भी दिल खुश हो जाता है।  यह इतने खूबसूरत होते हैं कि मन को शांति मिल जाती है। ऐसे ही अलग अलग रंगों वाली तितलियाँ भी बेहद खूबसूरत होती हैं। जो एक साथ हज़ारों की संख्या में उड़ते हुए दिखाई देती हैं, उनकी तो बात ही अलग होती है। उस नज़ारे को देख बहुत अच्छा महसूस होता है। 

वहीं हमारे देश में ऐसे कई शहर हैं जहाँ तितलीयों का पार्क है। यहाँ बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। इन पार्क में आप अलग-अलग किस्म की रंग-बिरंगी तितलियों को देख सकते हैं। कई बटरफ्लाई पार्क में तो आपको लगभग 70 से अधिक प्रजातियों की तितलियाँ देखने को भी मिल सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पार्क के बारे में…

बटरफ्लाई पार्क, बेंगलुरु-

वर्ष 2007 में बेंगलुरु के बन्नेरघाटा में तितली पार्क बनाया गया है। इस पार्क को बनाने का मुख्य लक्ष्य तितलियों का संरक्षण करना है। साथ ही उनपर रिसर्च करना और उनके प्रजनन का ख्याल रखना भी है। अगर आपको तितलियाँ पसंद है तो आप यहाँ घूमने ज़रूर जाएं। इसे भारत का पहला तितली पार्क भी माना जाता है। वहीं पर्यटन स्थलों में भी यह प्रसिद्ध है। 

तितली पार्क, शिमला-

हिमाचल प्रदेश तो पहले ही अपनी खूबसूरती के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहाँ की वादियां पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए आई हैं। ऐसे में यहाँ की खूबसूरती शिमला शहर के किनारे बना तितली पार्क और भी बढ़ा देती है। इस पार्क की रंग-बिरंगी तितलियां लोगों को बहुत भाती हैं।

तितली पार्क,लखनऊ-

साल 2018 में उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ में एक तितली पार्क को बनाया गया है। इस पार्क को कानपुर के चिड़ियाघर के समान बनाया गया है। इस पार्क में भी कई तितलियां को रखा गया है। यह पार्क लखनऊ के पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।