आज जिनका जन्म दिन है,  रविवार 10 जनवरी 2021

Loading

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष : रविवार 10 जनवरी 2021

वर्ष के प्रारंभ में दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद परिवर्तन होगा, कार्यो में आकस्मिक व्यवधान पैदा होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम अधिक करना होगा, थोड़ा लाभ प्राप्त होगा, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्तहोगा, वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का सुख मिलेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आर्थिक सुख का योग है, पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सुख मिलेगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा, राजनैतिक सुधार का योग है, कर्क राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को आत्मिक सुख रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक सहयोग रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों का भार रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।