Loading

नई दिल्ली: जहां एक के बाद एक बड़े नेता गठबंधन (Alliance) से नाराज हो रहे है, वही अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गठबंधन को लेकर एक बड़ी घोषणा की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बात बन गई है। दोनों पार्टियों में गठबंधन के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है। आज शाम तक सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा। इस संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ''हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। गठबंधन होगा। जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। बाकी चीजें तो पुरानी हो गई हैं। अंत भला तो सब भला।'' आगे अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। समय आने पर लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि आज शाम को ही सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है। शाम 5 बजे संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। इसमें दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।