Loading

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

मुंबई : ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज वेब सीरीज 'पंचायत 2' (Panchayat 2) दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। इतना ही नहीं इस सीरीज में बिनोद और बनराकस का एक सीन 'देख रहा है न विनोद' लोगों के दिलों-दिमाग में घर कर गया हैं। यही कारण हैं कि लोग इस डॉयलाग को हर किसी के साथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, दुर्गेश कुमार और सुनीता राजवर अपने मुख्य किरदार में नजर आए। इस सीरीज के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें प्रधान जी-मंजू देवी और बनकारस-क्रांति देवी कव्वाली मुकाबले में आमने-सामने नजर आ रहे हैं। ये एक कॉमेडी वीडियो हैं। जिसमें कलाकार कव्वाली के जरिए एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं। उनका ये कव्वाली वीडियो प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा हैं। वो इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वहीं फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द आने वाला हैं।