Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) का 'भगवा रंग' (Bhagwa Rang) गाना बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये गाना राम मंदिर निर्माण के ऊपर गाया गया है, लेकिन आज ये गाना रामनवमी के उपलक्ष में यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। जिसमें रितेश पांडेय अपने आवाजों का सुर बांध रहे है। उनके इस गाने को सुनकर उनके फैंस मंत्रमुग्ध हो रहे है। वीडियो में अभिनेता भगवा कलर का कुर्ता और धोती पहने है साथ ही कंधे पर भगवा कलर का रुमाल भी लिए है। अभिनेता इस गाने में काफी खुश दिखाई दे रहे है। चौकाने वाली बात तो ये है कि इस गाने को अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग देख चुके है। वहीं 159 हजार लोग इस गाने को पसंद कर चुके है। ये गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अपना जादू चला रह है।