Loading

Mumbai Saga New Song: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी आगामी फिल्म ‘मुंबई सागा’ (Mumbai Saga) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी। यहीं वजह है कि जॉन अब्राहम ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। जिसके तहत हाल ही में मेकर्स ने ‘मुंबई सागा’ का पहला गाना ‘शोच मचेगा’ रिलीज किया था जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया था। ‘शोच मचेगा’ के बाद ‘डंका बजा’ जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले मेकर्स ने इसका एक टीजर रिलीज किया है। इसमें जॉन अब्राहम जबरदस्त अंदाज में नजर आए। देखें वीडियो-