Picture credit: Twitter
Picture credit: Twitter

    Loading

    आज कल लोगों के लिए फोन (Phone) बहुत जरूरी चीज है। लोग फोन के बिना अपना दिन नहीं काट सकते है। लोगों को अपने फोन की आदत सी पड़ गई है। वह खाना खाते समय और वॉक करते समय बल्कि हर चीज में उन्हें फोन इस्तेमाल करना होता है। लेकिन हमेशा फोन इस्तेमाल करना इतना खतरनाक होता है। कई दुर्घटना एक्सीडेंट का कारण भी फोन होता है। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने लोगों को ये समझाने की कोशिश की है कि सड़क पर चलते हुए या फिर ड्राइविंग करते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक हो सकता है।

    आनंद महिंद्रा हमेशा से ही सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहते है। वह अक्सर इस तरह के संदेश देने वाले वीडियो पोस्ट करते रहते है। इस बार भी इस वीडियो से लोगों को संदेश देना चाहते है कि हर समय फ़ोन इस्तेमाल करना कितना खतरनाक है। उन्होंने बताया कि दो घटनाएं तो खुद उनके साथ भी घट चुकी हैं। उन्होंने कहा, आप सब भी चलते वक्त फोन पर बात या मैसेज न करें और ड्राइविंग करते वक्त भी फोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपकी जान भी जा सकती है और उस शख्स को भी धन्यवाद किया है।

     

    जिसने ये वीडियो शेयर किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।