Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    इंसानों और जानवरों के बीच की दोस्ती बहुत गहरी होती है। जानवर और इंसान की दोस्ती की कई कहानियां है। इंसान जानवर को जितना प्यार देता है उसे दुगुना पर जानवर (Animal) इंसान से देता है। क्योंकि जानवर भी इंसानों की तरह ही सारे इमोशनल और सेंसेटिव होते है। जानवरों से जुड़े इस तरह के वीडियो पर आये दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते है, जो दिलों को छू जाते है।  इन दिनों इस कड़ी से जुड़ा इस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ जायेगे। यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में इस महावत (Mahout) की मौत होने पर हाथी (Elephant) उसे देखने आता है और वह रोने लगता है। हाथी का यह रोने वाला वीडियो सभी को भावुक कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो को ट्विटर पर Nandagopal Rajan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने  वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि एक हाथी अपने पापन (महावत) को अंतिम विदाई देने आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक  हाथी चला आ रहा है, कुछ देर के बाद दिखता है कि वहां काफी लोग खड़े हैं।

    लोगों के बीच से होता हुआ हाथी आगे जाकर एक जगह रुक जाता है, जहां उसके महावत को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है।  वहां पर काफी देर तक हाथी महावत को देखता है। फिर उसकी बॉडी को सूंढ़ से छूता है।  कराहता है. रोता है। यह नजारा लोगों के लिए काफी भावुक था। यह सीन सभी लोगों के आंखों में आंसू ला देगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो गए है और इमोशनलकमेंट कर रहे है।