Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    दिल्ली: महिलाओं के प्रति अपराध दिन-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन महिलाओं के साथ रेप छेड़छाड़ ( Molestation) के मामले सामने आते रहते है। भारत में हर शहरों और गांव में महिलाओं के साथ अपराध के मामले होते है। महिलाओं के लिए अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं हर दिन सामने आती रहती हैं। अब एक बार फिर दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट (North East Girls) की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ये छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। जिसमें इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वीडियो के वायरल (Video Viral) होने के बाद लोग भड़क उठे हैं। जनता गुस्से में तिलमिला उठी है। 

    दिल्ली के हौज खास विलेज से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग नॉर्थ ईस्ट की कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। महिलाओं ने वीडियो में दिख रहे लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि लड़के उनसे रात भर का रेट पूछ रहे थे। इस वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़ितों से संपर्क किया।

    दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि 18-19 जुलाई की रात वो अपनी तीन दोस्तों के साथ हौजखास में एक बार में गई थी। जब वो वहां से बाहर निकलकर कैब का इंतजार कर रही थी, तभी वहां गुजर रहे कुछ लड़कों ने उन पर भद्दे कमेंट किए।

    पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग भड़के हुए हैं।