Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (S0cial Media) कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जिसे देखकर अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। कहा जाता है कि  दो महिलाएं आपस में कभी चुप नहीं बैठ सकती है। वह हमेशा बातें करती है।  इन दिनों इसे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें  महिला पार्लर (Parlor) में बाल धुलवाने गई। बाल धुलवाते वक्त भी वो बार-बार अपनी दोस्त से बात कर रही थी। फिर जो महिला के साथ हुआ उसे देखकर आप भी कहेंगे कि जो हुआ वो अच्छा हुआ। वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर @Jamie24272184 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि महिला पार्लर में अपने बाल धुलवा रही है।  पास में ही उसके साथ एक और महिला बैठी है, शायद वो उसकी दोस्त सकती है. बाल घुलवाते वक्त आप देखेंगे कि महिला बार-बार हिल रही है और अपनी दोस्त से बात कर रही है।

     जिससे बाल धोने वाले शख्स को परेशानी हो रही और वो अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहा है। उस शख्स ने कई बार महिला को कहा भी कि वो ठीक से रहे उसको परेशानी हो रही है। लेकिन फिर भी महिला ने उसकी बात नहीं मानी।

    जिसके बाद परेशान शख्स ने शॉवर से उसके मुंह पर पानी डाल दिया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स महिला के लिए जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि महिला इसी के लायक है।