File Photo
File Photo

    Loading

    शादी (Wedding) से जुड़े कई हैरान कर देने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। जिसे सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला उन्नाव जिले (Unnao District) से सामने आया है। जहां एक दंपत्ति 20 साल  लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रहने के बाद अब जाकर दोनों ने शादी कर ली और दोनों पति-पत्नी बन गए।

    बता दें कि 60 वर्षीय व्यक्ति और एक 55 वर्षीय महिला ने इस हफ्ते की शुरुआत में शादी कर ली। इन दोनों का एक 13 वर्षीय बेटा भी है। दोनों एक साथ 20 साल से  एक-दूसरे के साथ शादी के बिना रह रहे थे। जिसके लिए गांव वाले उन्हें ताना मारते थे। इस कारण गांव के ग्राम प्रधान ने उन्हें समझाया और दोनों ने ऑफिशियली शादी करने के लिए राजी हुए और ग्राम प्रधान ने दोनों की शादी बड़े धूमधाम से की।

    उनके 13 वर्षीय बेटे को अपने माता-पिता की शादी को देखकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा था। यह अनोखी शादी का मामला उन्नाव जिले के गंज मुरादाबाद के रसूलपुर रुरी गांव में हुआ।  गांव वालों से मिली जानकारी से 60 साल के नारायण रैदास और 55 साल के रामरती 2001 से साथ रह रहे थे।

    उनके परिवार में और कोई नहीं होने के कारण दोनों ने खेती-बाड़ी करके अपना गुजारा किया। सभी गांव वालों ने मिलकर इनका स्वागत किया और दोनों दूल्हा-दुल्हन गांव के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया।