हाथी को लगी प्यास तो हैंडपंप से पानी पीने का किया गजब जुगाड़, जरा देखें Video

    Loading

    हाथी (Elephant) बेहद ही शांत और समझदार जानवर माना जाता है। इनसे जुड़े कई वीडियो (Elephant Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। जिसमें इनकी मस्ती, या फिर तरह-तरह के करतब दिखने मिलते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी की सद्बुद्धि देखने को मिलती है। हाथी इस वीडियो में अपनी प्यास बुझाते हुए नज़र आ रहा है। लेकिन, इस वीडियो की खासियत यह है कि इसमें हाथी अपनी प्यास बुझाने के लिए अपनी सूंड की मदद से एक हैंडपंप (Elephant Operates hand pump to drink water) का यूज़ करते दिखाई दे रहा है। 

    सोशल मीडिया पर हाथी का यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली (Gadchiroli) जिले के कमलापुर हाथी शिविर में हुई है। इस हाथी का नाम रूपा बताया जा रहा है। वन अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के पानी पीने के लिए तालाब है, लेकिन हाथी रूपा को पानी पीने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल करने की आदत हो गई है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी हैंडपंप के पास आया और सूंड से हैंडपंप चलाने लगा। पानी आने के बाद उसने हैंडपंप चलाना बंद कर दिया और मजे से पानी पीने लगा। 25 सेकंड का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देख लोग काफी अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही इसे अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।