10 साल के बच्चे ने पोप फ्रांसिस की लेनी चाही टोपी, इसके बाद जो हुआ… देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो ईसाई धर्म के सबसे बड़े गुरु पॉप फ्रांसिस का है। इस वीडियो में एक 10 साल का बच्चा उनकी टोपी खिंच रहा है। आपको बता दें कि यह घटना हाल ही में वैटिकन सिटी के एक कार्यक्रम में हुई है, जहां हजारों लोगों ने दस्तक दी थी। लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान जो होता है वह देखने लायक है। आइए जानते है इस कार्यक्रम के दौरान ऐसा क्या हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    बच्चे ने पोप के साथ की ऐसी हरकत 

    दरअसल इस कार्यक्रम में पोप मुख्य स्टेज पर बैठे होते हैं। उनके नजदीक कई सुरक्षा कर्मचारी भी थे लेकिन एक बच्चा उन तक पहुंच गया। इतना ही नहीं बल्कि बच्चा पोप के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा लेकिन पोप ने उसे नहीं हटाया। पोप उस बच्चे के साथ प्यार से पेश आए और सुरक्षा से जुड़े लोगों ने उसे बैठने की जगह दी। इसके बाद उस बच्चे ने कई बार पोप की टोपी उतारने की कोशिश की। उसे पोप की टोपी पसंद आ रही थी और शायद इसीलिए वह उस टोपी को लेना चाहता था। इसके बाद जो होता है वह सभी के लिए काफी चौकाने वाला होता है। 

    पोपने बच्चे को दी जुकेतो 

    इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 10 साल का बच्चा पोप के पास बैठने के बाद भी उछल कूद कर रहा है। जब बच्चे ने पोप की टोपी कई बार उतारने की कोशिश की तो पोप फ्रांसिस ने उसके लिए ठीक वैसी ही नई टोपी मंगवा दी जिससे वह बच्चा खुश हो गया। बता दें कि उस उजली टोपी को जुकेतो के नाम से जाना जाता है। बच्चे को ये जुकेतो टोपी मिलते ही वह बहुत खुश हो जाता है।

     

    पोप ने कही ये बात…  

    यह एक नच्चे और पॉप का दिल छू लेने वाला वीडियो है। जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे वाह भई वाह बच्चे को टोपी देने के बाद पोप ने अपने भाषण में कहा कि बच्चा मानसिक तौर पर बीमार है। मैं इस लड़के को उस सबक के लिए धन्यवाद देता हूं जो उसने हम सभी को दिया है। उसने सच्चे दिल से ऐसा किया है। हम उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भगवान उसकी मदद करें। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।