Representative Image
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली: हवाई जहाज से जुड़े कई ऐसे वायरल वीडियो इन दिनों सामने आये है, जिसमे हमने कई झगड़ा होते हुए देखा, तो कहीं एकदम फनी नजारा देखा। लेकिन आज हम फ्लाइट के जिस घटना की बात कर रहे है उसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। भला आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जायेंगे की आखिर उड़ती फ्लाइट में ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां बता दें कि एक उड़ती फ्लाइट में महिला के साथ एक शख्स ने जबरदस्ती संबंध बनाये है। 

    क्या है माजरा 

    अब ये मामला काफी चर्चा में है। बता दें कि ये अजीब मामला न्यू जर्सी से लंदन जा रही एक फ्लाइट को है, दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप किया गया है। जैसे ही यह बात फ्लाइट में सबके सामने आयी तो वहां हड़कंप मच गया। बता दें कि इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब फ्लाइट में सभी यात्री सो रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई और यह सब फ्लाइट की बिजनेस क्लास में हुआ है।

    रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी और आरोप लगाने वाली महिला एक-दूसरे से परिचित नहीं थे लेकिन दोनों ने एक दूसरे से मिलने के बाद बातचीत की थी। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद दोनों ने फ्लाइट में ही ड्रिंक भी की थी।

    आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार 

    अब फ्लाइट में सफर कर रही इस महिला का यह भी आरोप है कि ड्रिंक के बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। महिला ने फ्लाइट स्टाफ को पहले इस बारे में सूचना दी इसके बाद एयरलाइंस स्टाफ ने लंदन पुलिस को सूचित कर दिया। हीथ्रो एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी विमान में पहुंचे और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी को मिली जमानत 

    आपको बता दें कि इस घटना की रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यू जर्सी से लंदन तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब सात घंटे का वक्त लगता है। इसी दौरान यह घटना हुई है। फ्लाइट के उतरते ही पीड़िता को रेप काउंसिलिंग सूट में ले जाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने फ्लाइट की फॉरेंसिक जांच भी की। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया और थोड़ी ही देर बाद जमानत भी दे दी गई।