एक खदान ऐसी भी! जहां कोई भी ढूंढ सकता है हीरा, बन जाता है करोड़पति

Loading

नई दिल्ली: जैसा की हम सब जानते है दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर हीरे की खदानें हैं। इन खदानों से सैकड़ों हीरे निकाले गए। वहीं हम यह भी जानते है कि ये खदानें कुछ कंपनियों के स्वामित्व में हैं। वे हीरे निकालते हैं और बेचते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक हीरे की खदान ऐसी भी है जहां आम लोग जाकर हीरे ढूंढ सकते हैं, जी हां और इतना ही नहीं बल्कि यहां जिस व्यक्ति को हीरा मिलता है, हीरा उसी का हो जाता है। है न चौंकाने वाली बात? लें वास्तव में ऐसा ही है। आइए जानते है इस बारे में पूरी जानकारी क्या है। 

‘द क्रेटर ऑफ डायमंड्स’

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह खदान मर्फ़्रीसबोरो, पाइक काउंटी, अरकंसास, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। जी हां यहां के अर्कांसस नेशनल पार्क में 37.5 एकड़ खेत में हीरे पाए जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 1906 से यहां हीरे का खनन शुरू हुआ, इसलिए इस जगह को ‘द क्रेटर ऑफ डायमंड्स’ (हीरों का गड्ढा) भी कहा जाता है।

ऐसे मिला था पहला हिरा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 1906 में जॉन हडलस्टोन नाम के एक शख्स को अपने खेत में दो चमकते हुए पत्थर मिले थे। जब उन्होंने इन पत्थरों को एक विशेषज्ञ को दिखाया तो उन्हें पता चला कि ये हीरे हैं। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन एक हीरा कंपनी को अच्छी कीमत पर बेच दी। 1972 में डायमंड कंपनी द्वारा खरीदी गई भूमि राष्ट्रीय उद्यान बन गई।

मिले अब तक हजारों हीरे 

अर्कांसस पार्क और पर्यटन विभाग ने बाद में डायमंड कंपनी से जमीन खरीदी और  इस जगह को जनता के लिए खोल दिया। हालांकि, इस खदान में हीरे ढूंढने के लिए आम लोगों को मामूली शुल्क चुकाना पड़ता है। जिसका नसीब अच्छा होता है उसको ही यह हीरा मिलता है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि अब तक इस खेत से अब तक लोगों को हजारों हीरे मिल चुके हैं।

30 हजार से अधिक हीरे 

राष्ट्रीय उद्यान अधिकारियों के अनुसार, 1972 से अब तक इस भूमि पर 30 हजार से अधिक हीरे पाए जा चुके हैं। इसी भूमि पर ‘अंकल सैम’ नाम का हीरा पाया गया था। यह हीरा 40 कैरेट का था। यह अमेरिका में पाया गया सबसे बड़ा हीरा है। यहां पाए जाने वाले हीरे आमतौर पर आकार में छोटे होते हैं। यहां चार से पांच कैरेट के हीरे अधिक मिलते हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग हीरे की खोज के लिए आते हैं। अब जिनकी किस्मत अच्छी होती है उन्हें हीरे मिल जाते हैं और कुछ को कुछ नहीं मिलता। क्या आप भी यहां हीरा ढूंढने के लिए जाना चाहते है?