Valentines Day
प्रेमविवाह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर और सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। एक महिला अपने पति के साथ बीच पर घूमने गई थी। उस दौरान महिला वहां से अचानक गायब हो गई। पत्नी (Wife) को ढूढ़ने के चक्कर में पति ने करोड़ रुपये भी खर्च कर दिए, लेकिन उसके बाद कहानी में एक बेहद हैरान कर देने वाला ट्विस्ट सामने आया है। 

    दरअसल, यह मामला विशाखापट्टनम से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महिला का नाम साई प्रिया है। जो अपने पति श्रीनिवास के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने गई थी। दोनों पति-पत्नी बीच पर घूमने गए थे, लेकिन जब थोड़ी देर बाद महिला वहां दिखाई नहीं दी तो पति परेशान हो गया और अपनी पत्नी को ढूढनें के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया। व्यक्ति पहले पुलिस को इस मामले की जानकारी दिया और फिर घर वालों को भी इस घटना के बारे में बताया।

    इस मामले में पुलिस को महिला के डूबने की आशंका लगी। जिसके लिए साई प्रिया को खोजने के लिए पुलिस ने नेवी के तटरक्षक बलों की मदद ली और गोताखोरों की मदद से समुद्र के अंदर तलाशी ली गई। महिला की खोज यही नहीं रुकी उसे ढूढनें ले लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर और दो तट रक्षक जहाजों का भी इस्तेमाल किया गया। साई प्रिया को ढूढ़ने में करीब 1 करोड़ रुपए भी खर्च हो गए, लेकिन इसके बाद कहानी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। दरअसल, महिला डूबी नहीं थी, बल्कि वह अपने प्रेमी रवि के साथ फरार हुई थी। महिला को नेल्लोर में उसके प्रेमी के साथ पकड़ा गया।