गजब! 1-2 रुपए के सिक्कों से बनी ये कार, सोशल मीडिया पर मचा रही सनसनी, देखें वीडियो

Loading

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो सामने आते है जिसे हम दंग रह जाएंगे। दुनियाभर में ऐसे लोग हैं जो अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। सोशल मीडिया पर एक युवक का अपनी कार के साथ अनोखा प्रयोग किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होंने अपनी कार को एक अलग ही लुक दिया है। जिससे यह वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ है। इंस्टाग्राम अकाउंट vishal_experimentking पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक शख्स अपनी कार पर 1-2 के सिक्के चिपकाता नजर आ रहा है। 

उसने गाड़ी का कोई ऐसा भाग नहीं छोड़ा जिस पर सिक्का न लगा हो। सिक्का चिपकाने से उनकी गाड़ी चांदी की नजर आती है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस कार का नाम कॉइन कार रख दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘अब समझ आया कि दुकानों में। 1 के सिक्के क्यों नहीं मिलते। उसने सारे सिक्के गाड़ी पर रख दिए हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘भई आपने तो बुलेटप्रूफ कार बना ली है। एक अन्य ने कार को ‘मनी प्रूफ कार’ बताया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishal Pareek (@vishal_experimentking)