PIC: Tiktok
PIC: Tiktok

    Loading

    हर इंसान में कुछ न कुछ खास प्रतिभा (Weird Talent) रहती है। जिसका सही इस्तेमाल करने पर वह बहुत काम में भी आती है। कुछ ऐसा ही देखने मिला है, जहां एक शख्स का अजीब टैलेंट (Talent) अब उसकी पहचान बन गई है। अमेरिका (America) के Massachusetts के रहने वाले जैकब पिना (Jacob Pina) नाम के लड़के के पास एक बेहद अनोखा टैलेंट है। उसे कुदरती तौर पर जादुई अंगूठे (thumb Size Increase) मिले हैं, जिसे वो अपनी कमांड पर बढ़ा और छोटा कर सकता है।

    यह सुनकर थोड़ा जीब लगा होगा? कन्फ्यूजन भी हो रहा होगा कि, भला ऐसे कैसे हो सकता है। लेकिन, यह सच्ची बात है। इस लड़के ने अपने इस करतब का वीडियो भी अपने टिकटॉक अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें उसने बताया है कि, वो अपने अंगूठे को अपनी मर्जी के मुताबिक ऑर्डर दे सकता है। जब चाहे उसका अंगूठा 5।5 इंच तक आगे बढ़ सकता है और जब वो चाहे तब वह नॉर्मल साइज में आ सकता है। 

    लड़के के अंगूठे का साइज़ बढ़ना और घटना उसके कहने पर चलता है। लड़के के शेयर किए गए टिकटॉक वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो कैसे अपने सामान्य आकार के अंगूठे को कई इंच तक बढ़ा सकता है। लकड़ी का अंगूठा सेकेंड्स में घट-बढ़ जाता है। अपने एक वीडियो में वो नल के नीचे अपने अंगूठे को घटाते-बढ़ाते हुए अपने फॉलोअर्स को दिखा रहा है। लोगों को ने बताया कि ये जेनेटिक्स का कमाल है। वे अपने अंगूठे को जोड़ और तोड़ भी सकते हैं।