देशी स्वैग: महिंद्रा ट्रैक्टर पर सवार हुई ‘विदेशी लड़की’, इस खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, देखे- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: जब हम अपने देश से जुड़ी चीज विदेश में देखते है तो गर्व महसूस करते है। जी हां ब्राजील में कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल वहां एक लड़की ने अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए एक नया रास्ता अपनाया इस वजह से उसका जन्मदिन काफी दिलचस्प हो गया। उसने जो रास्ता अपनाया उसे देख प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी उस लड़की के दीवाने हो गए। इतना ही नहीं बल्कि महिंद्रा ने खुद लड़की के इस शानदार और अनोखे बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। आइए जानते है इस दिलचस्प बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में…. 

    महिंद्रा ट्रैक्टर पर सवार हुई बर्थडे गर्ल 

    जहां हमारे देश की बात अक्रें तो यहां सब मुमकिन है। फिर किसी भी तरह का प्रोग्राम हो यहां एंट्री बहुत खास होती है। लेकिन ऐसा ही कुछ विदेश में हो जाएं यह वाकई में बहुत स्पेशल है। दरअसल, 15 साल की ये लड़की अपनी बर्थडे पार्टी में ट्रैक्टर लेकर पहुंची थी। लड़की को ट्रैक्टर चलाते देख पार्टी में आए गेस्ट ने ताली बजाकर उसका स्वागत किया। 

    इस दौरान किसी सेलिब्रिटी की तरह लोग लड़की की तस्वीरें खींच रहे थे। यहां दिलचस्प बात है कि लड़की जिस ट्रैक्टर को चलाकर पार्टी में पहुंची थी, वो ट्रैक्टर भारतीय कंपनी महिंद्रा (Mahindra Tractor) का है। वीडियो में दिखाई गई इस लड़की की महिंद्रा ट्रैक्टर से एंट्री बहुत ही शानदार है। 

    आनंद महिंद्रा ने कहां….. 

    आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन ने लड़की का वीडियो का शेयर करते हुए लिखा कि ”हमारे ब्राजील के एक ग्राहक की बेटी ने अपने 15 वें जन्मदिन पर अनूठा उत्सव मनाने का फैसला किया। उसे ट्रैक्टर पसंद हैं और वह महिंद्रा ब्रांड से प्यार करती है।  इसलिए हमारे डीलर ने लड़की के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उसे एक छोटा ट्रैक्टर दिया है।” 

    यहां लड़की का 15 वा बर्थडे होता है खास 

    हर देश में अलग संस्कृति और परंपराएं होती है। ठीक उसी तरह ब्राजील में भी एक खास परंपरा है। आपको बता दें कि ब्राजील की संस्कृति में लड़की के 15 वें जन्मदिन को बेहद खास माना जाता है। लोग इसे बेहद उत्साह और उमंग से सेलिब्रेट करते हैं। इस खुशी के मौके पर आनंद महिंद्रा ने ट्रैक्टर की शौकीन लड़की को महिंद्रा का ट्रैक्टर दिला कर उसकी खुशी को दोगुनी कर दी है। 

     

    लड़की के पिता है महिंद्रा के ग्राहक 

    दरसअल महिंद्रा ने ये भी बताया कि इस लड़की के पिता किसान हैं और महिंद्रा के ग्राहक हैं. वीडियो में दिख रही लड़की महिंद्रा की जीवो रेन्ज (Mahindra Jivo Tractors) का ट्रैक्टर चला रही है, जो भारत समेत दुनिया के कई देशों में काफी पसंद किया जाता है।  विदेश में महिंद्रा के इस शानदार वीडियो को देखकर आप भी अपने देश पर गर्व महसूस करेंगे।