Image-Twitter
Image-Twitter

Loading

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे हैरतअंगेज वीडियो सामने आते है जिसे देख हम दंग रह जाते है। लोग मशहूर होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ अलग करने के चक्कर में लोग अपनी जान की परवाह किए बिना स्टंट करते नजर आते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसा ही खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने स्टंट करने में होने वाले जोखिम के बारे में ट्वीट किया। आइए जानते है क्या है पुरा मजारा… 

आपको बता दें कि 28 सेकेंड की इस क्लिप को ट्विटर पर दिल्ली पुलिस ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक कपल बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी है। वह बाइक का अगला पहिया उठाकर स्टंट कर रहे हैं।इस दौरान जल्द ही लड़का अपना संतुलन खो देता है और उसके बाद पहले लड़की और फिर लड़का जमीन पर गिर जाते हैं।  ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। 

ऐसे में जैसे ही दिल्ली पुलिस ने यह वीडियो शेयर किया, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल हो रहे वीडियो पर खूब कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। नेटिजन्स कह रहे हैं कि ऐसे स्टंट करना खतरनाक है। गौरतलब हो कि यह पहली बार नहीं है कि दिल्ली पुलिस ने इस तरह के वीडियो पोस्ट कर अपना पक्ष रखा है। दिल्ली पुलिस पहले भी कई बार ये ट्वीट कर चुकी है। 

 

इस बीच सोशल मीडिया पर कई खतरनाक तरह के स्टंट सामने आते रहते हैं। दिन-ब-दिन देखा जा रहा है कि इस तरह के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रसिद्धि के नाम पर लोग अपनी ही जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें स्टंट करते हुए लोग घायल हुए हैं।  इसलिए पुलिस ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। फ़िलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।