खौफनाक: जगुआर ने पानी में उतर कर यूं किया मगरमच्छ का शिकार, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: सब जानते है मगरमच्छ पानी का राजा है, पानी के अंदर जाकर मगरमच्छ से बैर भला कौन लेगा? और बात करने जंगल की तो वहां शेर, चीता, बाघ और जगुआर को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये तिने शक्तिशाली होते है कि आसानी से बड़े से बड़े जानवर को अपना शिकार बना लेते हैं। ठीक इसी तरह पानी के भीतर मगरमच्छ को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। पानी के भीतर अगर किसी जानवर का सामना मगरमच्छ से हो जाए तो उसका बचना लगभग मुश्किल ही होता है, उसकी जान पर बन आती है, लेकिन अगर दो खूंखार जानवर आपस में भीड़ गए तो क्या होगा? जी हां सोच कर घबरा गए न? ऐसा ही कुछ नजारा इस वीडियो में है जहां जगुआर पानी में उतरकर मगरमच्छ का मुहं पकड़कर उसे दबोच लेता है, ये वीडियो होश उड़ा देने वाला है। 

    मगरमच्छ और जगुआर का होश उड़ा देने वाला वीडियो 

    सोशल मीडिया पर यह मगरमच्छ और जगुआर से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों खतरनाक शिकारी एक-दूसरे से भिड़ गए। इसके बाद फ्रेम में जो कुछ नजर आया हिल जाएंगे और वीडियो बार-बार देखना चाहेंगे। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि शिकार की तलाश में जगुआर जंगल में इधर-उधर भटक रहा है। खूब कोशिशों के बावजूद उसे कोई शिकार नजर नहीं आया। इधर पानी में मगरमच्छ भी किसी शिकार के इंतजार में है और घात लगाए हुए है। 

    जगुआर ने यूं किया मगरमच्छ का शिकार 

    इस खतरनाक वीडियो में देख सकते हैं कि शिकार की तलाश में घूम रहे जगुआर की नजर एकाएक मगरमच्छ पर पड़ी और उसने तुरंत पानी में छलांग लगा दी।अब वीडियो में जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ा देगा। पानी में ही मगरमच्छ और जगुआर के बीच खूब लड़ाई हुई। लगा दो शिकारियों की लड़ाई में मगरमच्छ जीतेगा। मगर अगले ही पल जो जगुआर अपने जबड़ों में मगरमच्छ की खोपड़ी दबाए बाहर निकल आया।  यह दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

     

    वायरल हुआ वीडियो

    जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि वजन में भारी मगरमच्छ को जगुआर आराम से मुंह में दबोचे पानी से बाहर निकाल लाया। आपको बता दें कि हैरान कर देने वाला करीब दो मिनट का ये वीडियो यूट्यूब पर EXODOR नाम के चैनल पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो को अभी तक करोड़ों बार देखा जा चुका है और 1.50 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है। इस वीडियो को देख सबकी आंखें फटी की फटी है।