FLIGHT
Representative Picture

    Loading

    अमेरिका : अमेरिकन एयरलाइंस की एक घटना इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। जिसमें एक पैसेंजर की हरकतों की वजह से उसे एयलाइंस कंपनी ने आजीवन उड़ान के लिए प्रतिबंधित (Flight Banned For Travel) कर दिया है। यानी वो कभी फ्लाइट से यात्रा नहीं कर सकता, लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर पैसेंजर ने यात्रा के दौरान ऐसा क्या कर दिया जिसकी वजह से उसे इतनी बड़ी सजा दी गई? तो चलिए हम आपको बताते हैं। 

    पैसेंजर ने फ्लाइट अटेंडेंट के सिर पर मुक्का मारा  

    गौरतलब है कि यह वाकया अमेरिकन एयरलाइंस(American Airlines) की फ्लाइट 377 का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक अमेरिकन एयरलाइंस में पैसेंजर और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच कहासुनी हो गई। ये कहा सुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पैसेंजर फ्लाइट अटेंडेंट (Flight Attendant) से बेहद नाराज हो गया और इस दौरान उसने बिना कुछ सोचे समझे फ्लाइट अटेंडेंट के सिर के पिछले हिस्से में जोरदार मुक्का मारा और मारने के बाद खुद पीछे की तरफ से भाग गया।

    क्यों हुई थी कहासुनी

    दरअसल, एक शख्स अमेरिकन एयरलाइंस के इस फ्लाइट 377 से अमेरिका के ही लॉस एजिल्स जा रहा था। जिसके लिए वह मेक्सिको के लॉस काबोस से फ्लाइट पर चढ़ा था। जानकारी के मुताबिक यह शख्स फ्लाइट में फर्स्ट क्लास का टॉयलेट इस्तेमाल करना चाहता था। फ्लाइट अटेंडेंट ने शख्स को फर्स्ट क्लास का टॉयलेट इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी। बस इसी बात को लेकर पैसेंजर फ्लाइट अटेंडेंट से नाराज हो गया। जिसकी वजह से दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि, इस दौरान जब पैसेंजर ने फ्लाइट अटेंडेंट को मारा तो उसने इसकी शिकायत एडमिनिस्ट्रेटिव टीम को की।